फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   95 km roads will be repaired at a cost of 35 crores

35 करोड़ की लागत से 95 किमी सड़कों की होगी मरम्मत

Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
95 km roads will be repaired at a cost of 35 crores
पीडीडीयू नगर। बारिश के बाद बदहाल हो चुकी सड़कों की हालत अब सुधरेगी। जिले की ऐसी 11 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 35 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर लगभग 95 किमी लंबे विभिन्न मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसकी स्वीकृति भी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग को धन मिलते ही इसका कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सड़कों को ठीक कराने के लिए लोगों ने केंद्रीय मंत्री से गुहार लगाई थी। इसके बाद उनकी पहल पर इसके निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इसमें अलीनगर से लंका मार्ग, पीडीडीयू नगर में चकिया से सेंगर मार्ग, अवहीं से गौसपुर वाया कमालपुर तक, चंदौली से फतेहपुर खुर्द से जगदीशपुर वाया मसौनी, चंदौली-बबुरी मार्ग पर नौगरहा वाया हर्दिका मार्ग, नौबतपुर से बुधा मार्ग, कैली-भूपौली मार्ग से रुपैठा मार्ग, सकलडीहा-चहनिया सैदपुर मार्ग से चकिया-जमालपुर-सढ़ान मार्ग, सकलडीहा से केशवपुर मार्ग, सैदपुर से अमरा वाया चंदौली-कैली मार्ग और पूरवा वाया चकिया मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। बारिश के बाद इन मार्गों की हालत काफी खराब हो चुकी है। अब इन मार्गों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। लगभग 95 किमी लंबी इन सड़कों पर 35.44 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed