फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश सचिव बृजमोहन मौर्या का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही 26 फरवरी को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के सफलता की रणनीति भी तैयार की।
विज्ञापन

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए। बावजूद इसके भाजपाई शूटिंग और डांस करने व भाषणबाजी में व्यस्त रहे। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह बौखलाहट से भर गई है। वहीं सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी जोखू सिद्दीकी, जिप सदस्य अनिल यादव आदि ने कहा कि अन्य दलों के मंत्री और विधायक संविधान की शपथ लेते हैं जबकि भाजपाई आरएसएस के सिद्धांतों की शपथ लेते हैं। इसी कारण केंद्र सरकार संविधान में हेरफेर करने का कुचक्र रच रही है। अंत में 26 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर सेचन सिंह यादव, अनिल चौहान, महेंद्र राजभर, दशरथ यादव, रामविलास यादव, मुन्ना चौहान, इद्रीस अंसारी, सिंटू यादव, मनोज यादव, आशीष त्रिपाठी, रामधनी पाल, विजय मौर्य, यशवंत मौर्य, अरूण यादव, तूफानी यादव, विजेंद्र, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed