{"_id":"5be86fdebdec22174b2c35cc","slug":"91541959646-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन के जरिए धनगर समाज फूकेंगा विगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन के जरिए धनगर समाज फूकेंगा विगुल
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। धनगर महासभा जिला इकाई की ओर से रविवार को क्षेत्र के झांसी स्थित पाल भवन में सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही 17 दिसंबर को राष्ट्रीय धनगर महासभा के आह्वान पर सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर कहा कि प्रदेश सरकार के शासनादेश में यह उल्लेख है कि धनगर जाति के पात्र व्यक्तियों को गड़ेरिया आदि बताकर सुप्रीम कोर्ट व अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसका धनगर महासभा पुरजोर विरोध कर रहा है। बताया कि 17 दिसंबर को लखनऊ में धनगर सम्मेल का आयोजन किया गया है। जिसमें अपनी मांगों को पूरा करने के लिए करो या मरो की रणनीति को अमल में लाया जाएगा। इसके में समाज के लोगों की भागीदारी ही सम्मेलन को मजबूत व सफल बना सकती है। इसे देखते हुए सभी सदस्य व पदाधिकारी समाज के लोगों तक सम्मेलन की सफलता के लिए जनसम्पर्क करें और उन्हें जानकारी देकर जागरूक करें, ताकि निर्धारित तिथि को प्रांतीय मुख्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में जमावड़ा हो सके। जय प्रकाश पाल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के दबे-कुचले लोगों को आगे बढ़ाने का वीणा उठाया है, जिसमें हम सभी को सहयोग करने की जरूरत है। इस दौरान राधेश्याम पाल, लालमुनी पाल, भोला धनगर, शिवशंकर पाल, जेपी पाल, अवधेश धनगर, लालजी आदि उपस्थित रहे। संचालन रामचंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन