{"_id":"5be5dbb7bdec22699c0c1997","slug":"91541790647-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं, सीएम से शिकायत की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं, सीएम से शिकायत की चेतावनी
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। एक सप्ताह से अधिक समय गुजरने के बाद भी क्रय केंद्रों पर धान की बोहनी तक नहीं हुई है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह नवीन मंडी समिति में बने क्रय केंद्र पर पहुंचे तो केंद्र पर बैनर, पोस्टर को छोड़कर प्रभारी तो गायब थे ही, बोरे और जरूरी सुविधाएं भी नदारत थी। भाजपा नेता ने 12 नवंबर को वाराणसी में पीएम के कार्यक्रम के दौरान किसानों के मामले को उठाने की बात कही।
जिले में धान खरीद के लिए 68 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और एक लाख 83 हजार तीन सौ एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर एक भी कुंतल धान की बोहनी नहीं हुई है। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि क्रय केंद्रों पर न तो बोरा उपलब्ध है और कर्मचारी भी नदारत है। निरीक्षण के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने केंद्र की हालत देख जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को फोन करके स्थिति बताई।
इनसेट
हड़ताल के चलते ठप हैं 35 क्रय केंद्र
चंदौली(ब्यूरो)। किसानों की उपज खरीदने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 68 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन पीसीएफ के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने से उसके 26 तथा विपणन शाखा के कर्मचारियों के बहिष्कार से उसके भी नौ क्रय केंद्रों की स्थापना नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों को भटकना मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन
कोट...क्रय केंद्रों को प्रभावी रुप से संचालित करने का निर्देश दिया है और केंद्र पर बोरे भी उपलब्ध हैं। अगर किसानों द्वारा संबंधित केंद्र प्रभारियों के खिलाफ शिकायत किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। अनूप श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।