{"_id":"5be5daedbdec226999177813","slug":"91541790445-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामेश्वरनाथ धाम में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामेश्वरनाथ धाम में उमड़ी भीड़
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बाजार। जामडीह स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से संबद्ध श्री जामेश्वरनाथ मंदिर में दिवाली से भैयादूज तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। दिवाली की रात से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगती है। श्रद्धालु जमुनी कुंड में स्नान कर मंदिर में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन करते हैं।
मंदिर के आसपास पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी रहीं। कई जगह मुंडन संस्कार कराया जा रहा था। मेले में टोटका करने के लिये भतुआ, सुई, धागा, नींबू , कपडे़, पुरवा, हांडी आदि की दुकानें सजी रहीं। श्री जामेश्वर नाथ के माहात्म्य की कथा पुराणों मे भी मिलती है। यहां मृत्यु के देवता यमराज व यमुना देवी ने यज्ञ कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। तभी से अर्धनारीश्वर शिव के साथ यमराज का नाम जुड़ जाने के कारण यहां का नाम जामेश्वर पड़ा था। वहीं जमुनी देवी के कारण जलाशय का नाम जमुनी कुंड पड़ा। मेले के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की कमान सीओ प्रदीप कुमार सिंह चंदेल ने संभाल रखी थी। उनके अलावा भारी संख्या में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।