{"_id":"5bc38988bdec22693e5a316a","slug":"91539541384-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड ज्योति सद्भावाना यात्रा में जमकर थिरके साईं भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड ज्योति सद्भावाना यात्रा में जमकर थिरके साईं भक्त
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के कुंडलिया गांव स्थित मौनी बाबा के जन्मस्थली से रविवार को अखंड ज्योति सद्भावना यात्रा निकली। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बुलंदशहर स्थित सुरतापुर खेड़ा के लिए रवाना हुई। इसमें शामिल भक्त अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते रहे। नगर में प्रवेश करने के बाद भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मुख्यालय के समीप सकलडीहा विकास खंड के कुंडलिया गांव स्थित साईं मंदिर से हर वर्ष मौनी बाबा की अखंड ज्योतिसद्भावना यात्रा निकाली जाती है। इसमें बाबा पालकी भक्त स्वयं कंधों पर उठाते हैं। इसके अलावा साईं बाबा के रथ को खींचते भी हैं। यात्रा में शामिल भक्त मौनी बाबा के बने गानों की धुन पर जमकर थिरकते हैं। यात्रा जैसे ही नगर में रविवार को पहुंची आसपास के भक्त बाबा की यात्रा के दर्शन कर अपने को धन्य हो गए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई वैसे-वैस भक्त में शामिल होते हो गए। हर कोई बाबा के रथ को खींचने के लिए उत्साहित रहा। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा, अनिल सिंह, राघव सिंह, संजय चतुर्वेदी, गायत्री, पंकज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।