{"_id":"5bb27810867a551142223e47","slug":"91538422800-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथीन के खिलाफ छात्राओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथीन के खिलाफ छात्राओं ने निकाली रैली
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सोमवार को पॉलिथीन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्राओं ने नगर भ्रमण कर लोगों को पॉलिथीन के प्रति जागरूक किया। इस दौरा उन्होंने कहा कि पालीथिन पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसके प्रयोग से तमाम तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसलिए पालीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए। इस अवसर पर फूलपति देवी, अंजू, अल्पना मिश्रा, दीपा सिंह कोमल रावत, सरिता यादव, साधना यादव, उषा, रोशनी, वंदना शामिल रहीं।