{"_id":"5b9eac94867a557eb1675bff","slug":"91537125524-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बीते बुधवार की रात दलित किशोरी के साथ छेड़खानी के बाद आगजनी और बवाल के मामले में पुलिस कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी महेंद्र यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। बतादें छेड़खानी के बाद उपजे बवाल से नाराज लोगों ने बस्ती के लोगों ने आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के गैरेज व आवास में आग लगा दी थी। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार अन्य के खिलाफ किशोरी ने छेड़खानी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार की शाम क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने आरोपी महेंद्र की तस्वीर जारी कर गिरफ्तारी में जनता से सहयोग मांगा है। एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे महेंद्र पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने आरोपी की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने का वादा भी किया है। घटना को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। गौरतलब है कि शौच करने जा रही गांव के दलित बस्ती की किशोरी ने आरोपियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। वहीं घर व गैरेज में आगजनी किए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के भाई सुरेंद्र ने भी 22 नामजद और 30 अज्ञात सहित 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।