फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती पर भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी नन

अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती पर भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी नन

Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती पर भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी नन

विज्ञापन
पड़ाव। अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती रविवार को स्थानीय सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम प्रांगण में हर्षोंल्लास के साथ मनाई गई। सुबह भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली और आश्रम प्रांगण में साफ सफाई की। गुरु की पूजा अर्चना के बाद गुरुपद संभव राम ने भव्य आरती उतारी। दोपहर में चौबीस घंटे के कीर्तन का समापन हुआ और प्रसाद का वितरण किया गया।

अघोरेश्वर भगवान राम के जयंती में शामिल होने के लिए दूर दराज से भक्त पहले ही आश्रम में पहुंच गए थे। सुबह साढ़े पांच बजे समूह के सदस्य और भक्तों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी आश्रम से निकल कर गंगातट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल तक गई। श्रद्धालुओं ने अघोरेश्वर भगवान राम घाट पर स्नान किया और कलश में गंगा जल लेकर वापस आश्रम पर पहुंचे। आश्रम में भक्तों ने श्रमदान कर साफ सफाई की। सुबह आठ बजे गुरुपद संभव राम ने गणेश पीठ स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के आसन का विधिवत पूजन अर्चन किया। बाद में चिरकुट देवी विहार में हवन पूजन किया। इस मौके पर पृथ्वीपाल ने सफल योनि का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अघोरेश्वर भगवान राम के आसन के दर्शन पूजन किए और अन्नपूर्णा नगर में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में साढ़े तीन बजे लोलार्क षष्ठी के दिन शुरू किए अखंड संकीर्तन का समापन हुआ। दिन भर पूरा आश्रम अघोरेश्वर भगवान राम के जयकारे से गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed