फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रैकमैनों ने डीआरएम आफिस पर किया प्रदर्शन

ट्रैकमैनों ने डीआरएम आफिस पर किया प्रदर्शन

Sat, 15 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रैकमैनों ने डीआरएम आफिस पर किया प्रदर्शन
आल इंडिया रेलवे ट्रैक मैंटेंनर यूनियन के बैनर तले ट्रैकमैनों ने 32 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन पर एकत्र ट्रैकमैनों ने दोपहर में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए डीआरएम आफिस पहुंचे। प्रदर्शन के बाद ट्रैकमैनों के प्रतिनिधि मंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। इसके पूर्व प्रदर्शन के मद्देनजर डीआरएम आफिस और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

डीआरएम आफिस पर हुई सभा में एआरटीयू के जोनल अध्यक्ष समर कुमार और सहायक महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि ट्रैकमैनों को लंच के समय विश्राम के लिए गैंगहट नहीं है। इससे लागों को लंच के लिए किसी पेड़ का सहारा लेना पड़ता है। टूल बाक्स और समपार फाटक पर पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था नहीं है। मंडल के सभी सेक्शन के टूल बाक्स जर्जर हैं। ट्रैकमैन को कार्य करने के लिए औजार पुराने हैं। सभी समपार फाटकों पर गेटमैन क लिए पीने का पानी और शौचालय की सुविधा देे, गेटमैन के लिए कुर्सी और फर्स्ट एड बाक्स उलब्ध कराने, ट्रैकमैन कर्मचारियों की ड्यूटी भोजनावकाश के साथ आठ घंटे करने की मांग, ट्रैक मैन के रेलवे आवास की मरम्मत, प्रत्येक सेक्शन में रात में पेट्रोलिंग के लिए दो ट्रैकमैन एक साथ भेजने की मांग लंबे समय से की जा रही है। कहा कि समस्याओं केे समाधान करने के बजाए अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। नियम के विपरीत ट्रैक के बजाए अधिकारी घरों में काम करा रहे हैं। विरोध करने पर चार्जशीट थमा रहे हैं और स्थानांतरण की धमकी दे रहे हैं। ईसीआर के महामंत्री प्रवीण कुमार ने कहा कि यदि समस्याओं का हल नहीं हुआ तो जोनल कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर धीरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र पंचाल, धनंजय कुमार, मनोज महतो, चांद मोहम्मद, अवनीश कुमार, राजू सिंह, राजू कुमार चौधरी, अनंत कुमार, विमलेश कुमार, रामध्यान प्रसाद, नवीन कुमार, रिंकी कुमारी, अविनाश कुमार, अमित राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed