{"_id":"5b4901824f1c1b19208b463a","slug":"91531511170-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से युवक हुआ अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक हुआ अचेत
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया । बलुआ थाना क्षेत्र के पथरा सुरतापुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वह अचेत हो गया। आसपास खेल रहे अन्य युवक अचेतावस्था में उसे पीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी रोशन राम का 18 वर्षीय पुत्र बुलबुल कुमार दोपहर के लगभग 12 वजे दिन में चहनिया स्थित मां खंडवारी कालेज के खेल मैदान में बेसुध पड़ा था वहां खेल रहे कुछ खिलाड़ियों की नजर उसपर पड़ी तो वे उसके समीप पहुंच गए। उन्होंने युवक को आवाज दी पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। बेसुध पड़े युवक के समीप एक पर्ची पड़ी थी। खिलाड़ियों ने देखा कि पर्ची पर बुलबुल पथरा सुरतापुर लिखा हुआ था। इसपर उन्होंने उसके गांव में इसकी सूचना पहुंचाई और बेसुध युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आए। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन