{"_id":"5b47ae214f1c1bc5248b6385","slug":"91531424289-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर दबाव बनाया तो होंगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर दबाव बनाया तो होंगा उग्र आंदोलन
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। रिंग रोड के अधिग्रहित होने वाली जमीनों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को काफी संख्या में किसानों ने एडीएम बच्चालाल से मुलाकात की। आरोप लगाया कि किसानों की जमीनों का अधिग्रहण करने के लिए विभागीय अधिकारी दबाव बना रहे हैं। लेकिन मुआवजा देने की बात पर अधिकारी चुप बैठे हैं। चेताया कि बिना मुआवजा लिए किसान एक इंच भी जमीन देन के तैयार नहीं है। ज्यादा दबाव बनाने पर किसान उग्र आंदोलन को तैयार हैं।
कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल से वार्ता के दौरान किसान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की कार्य शैली से नाराजगी जाहिर की। किसान न्याय मोर्चा के महेंद्र यादव ने कहा कि किसानों को मुआवजा देने के बाद ही उनकी जमीनों का अधिग्रहण करने की सरकार की योजना है। लेकिन विभागीय अधिकारी बार बार जमीनों का अधिग्रहण करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि कई किसानों ने डीएम कोर्ट में मुआवजा कम मिलने पर मुकदमा भी दायर किया है। ऐसे में बिना सुनवाई के अधिकारियों द्वारा किसानों पर दबाव बनाना गलत है। जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है। वार्ता के दौरान मौजूद किसानों ने एडीएम को बताया कि बिना मुआवजा का वितरण कराए जमीनों का अधिग्रहण किया गया तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। एडीएम बच्चालाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को मुआवजे का वितरण किया जा रहा है। मुआवजा का वितरण होने के बाद ही किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान किसान नेता केदार यादव, राम कुमार प्रजापति, निरंजन यादव, चंद्रशेखर सिंह, डा. स्वामीनाथ, उमाशंकर, श्रवण यादव, सुरेंद्र यादव, श्याम नारायन यादव मौजूद रहे।