{"_id":"5abd3f964f1c1bd8618b4692","slug":"91522352022-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर खूब बरसाये पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर खूब बरसाये पंच
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। हनुमान जयंती पर क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित खेल सप्ताह दिवस पर नगर स्थित श्री सांई पब्लिक में चंदौली क्रीड़ा भारती और नंद बाक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव व विशिष्ट अतिथि इलियास अहमद ने खिलाड़ियों का आपस में हाथ मिलवाकर की।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रखर, रोहित, अनिमेष ने गोल्ड मेडल व ओम, वेद, दिव्यांश ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया । इसी प्रकार बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में प्रगति, रचना, ज्योति, व नीलम ने गोल्ड, तश्मीन, पल्लवी, कोमल, काजल ने सिल्वर एवं सिद्द, आशिका व गुड़िया ने ब्रांच मेडल जीता। चंदौली बाक्सिंग संघ के महासचिव व क्रीड़ा भारती चंदौली के जिलाध्यक्ष नंद जी ने बताया कि काशी प्रांत के अध्यक्ष जनार्दन यादव और भारतीय बाक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा के सहयोग से जनपद के खिलाड़ी खूब नाम रोशन कर रहे है। उम्मीद जताई की इन्हीं के सहयोग से एक दिन जनपद में भी बाक्सिंग रिंग का निर्माण अवश्य होगा। प्रतियोगिता में कोच विकास राज व प्रताप चौबे रहे। निर्णायक मंडल में रोहित यादव, हैपी सिंह, गोपी, शिव व जयश्री शामिल रहे।