{"_id":"5abbf3b34f1c1bdc298b46c0","slug":"91522267059-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किसानो का किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किसानो का किया रवाना
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। बाण सागर परियोजना का पानी चंद्रप्रभा बांध में लाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मांग पत्र देने बुधवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में 40 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। विधायक शारदा प्रसाद ने जत्थे को चकिया महाराजा किला के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बाण सागर परियोजना का पानी चंद्रप्रभा बांध में आने से न केवल चकिया के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा बल्कि पेयजल की समस्या का भी समाधान होगा। कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने गुरुवार को मिलने के लिए किसानो को समय दिया है। दिल्ली से लौटते समय किसान लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत करायेंगे। इस दौरान किसान नेता वीरेंद्र पाल, शेषनाथ पांडेय, उमाशंकर सिंह, नागेश पांडेय, हीरा यादव, भानू प्रताप सिंह, देशराज सिंह, विजयानंद द्विवेदी, फौजदार मौर्या, रामकृत, मुन्नू मौजूद थे।