फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शहीद चंदन के घर सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता

शहीद चंदन के घर सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता

Wed, 24 Jan 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहीद चंदन के घर सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता
टांडाकला। सीमा पर शहीद हुए चंदन राय के शोकाकुल परिवार को ढांढस देने के लिए मंगलवार को लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने पहुंच कर परिवार वालों से मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि जिला पंचायत प्रशासन की पूरी सहानुभूति व संवेदना आपके साथ है, जो भी आवश्यकता होगी उसे करने के लिए हम सब पुरी तरह तैयार है। उन्होंने शहीद के सम्मान में नदेसर गॉव के सामने स्मृति द्वार बनवाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, श्रवण यादव मुकुन्दपुर, बेचू गुप्ता, शिव शंकर यादव आदि रहे। इसी तरह शहीद चंदन राय के सम्मान में जटाधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार को सुबह एक शोक सभा का आयोजन हुआ। चंदन राय इसी कॉलेज का पूर्व छात्र रहा है। सभा में डायरेक्टर डॉ. शिव प्रकाश सिंह ने शहीद चन्दन राय को क्षेत्र के युवाओं के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि चंदन राय के माता पिता धन्य है कि उनका पुत्र मॉ भारती की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास के पन्ने में अमर हो गया। सभा के बाद मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में छात्र, छात्रा हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद चन्दन राय अमर रहें लिखी हुई तख्तियां लेकर, नम आंखों के साथ मौन साधे चल रहे थे। जुलूस विद्यालय से निकलकर मारूफपुर चौराहा, मझिलेपुर होता हुआ नदेसर गॉव स्थित शहीद के घर पहुंचा। यहॉ शहीद चंदन राय के पिता व परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह, राजेश विश्वकर्मा, कामता यादव, कमलेश यादव, महेश यादव, मिथिलेश यादव, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed