फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर: नीलकंठ

प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर: नीलकंठ

Tue, 23 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर: नीलकंठ

विज्ञापन
सकलडीहा। प्रदेश के कानून व विधि मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई । इस दौरान अधिवक्ताओं ने मंत्री से सकलडीहा में मुंसफी कोर्ट की स्थापना की मांग उठाई। बार की ओर से अतिथियोें को को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार दिन रात जनहित के कार्य में जुटी है। आने वाले समय में पूर्वांचल विकास की पथ पर अग्रसर नजर आयेगा। अधिवक्ताओं की हर जरूरतों को पूरा करने में प्रदेश सरकार जुटी हई है। उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रस्ताव भेजे जल्द ही मुंसफ कोर्ट की स्थापना कराया जाएगा। वही विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर विकास सिंह व सहकारी चीनी मिल के डायरेक्टर शशिशंकर सिंह ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व कानून मंत्री नीलकंठ तिवारी,एसडीएम सदर विकास सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता शशिशंकर सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद कुशवाहा, महामंत्री सच्चिदानंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष राजेश सिंह सहायक सचिव प्रशासन श्याम जी प्रसाद को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, रणधीर सिंह, एमपी सिंह, जगदीश सिंह, दरोगा सिंह, अजय कुमार सिंह, रमाकांत पांडेय, मोनू सिंह, शैलेंद्र पांडेय, रमाशंकर खरवार, श्रीकांत सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता हजारी सिंह एंव संचालन रमाकांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed