{"_id":"5a0f3c194f1c1bca678bc261","slug":"91510947865-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बताया डाक विभाग की लाभकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बताया डाक विभाग की लाभकारी योजनाएं
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। सैदूपुर स्थित डाकघर के तत्वावधान में शुक्रवार को गूगल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) मेला का आयोजन किया गया। जिसमें वर्तमान समय में डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
डाक विभाग के सहायक डाक अधीक्षक मासूम रजा राशदी ने मेले के दौरान उपस्थित लोगों को बचत खाता, आवर्ती खाता, सावधि जमा योजना, ग्रामीण जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचल डाकघर सैदूपुर द्वारा पूरे वाराणसी रीजन में बेहतर काम किए जाने की वजह से वित्तीय वर्ष 2016-17 में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी डाक कर्मियों से डाक योजनाओं के बारे में लोगों से बताने को कहा जिससे की लोग उसका लाभ उठा सकें। इस दौरान कवि राम आलम सिंह डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को अपनी कविता के माध्यम से लोगों के सामने रखा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय कुमार, करतार सिंह, मनोज जायसवाल, डा. मिश्री पासवान, राज कुमार गुप्ता, सरोज सिंह, राम प्रकाश सिंह, नंदू सिंह, बनवारी सिंह, रामकृत, पंकज पांडेय, प्रमोद यादव, प्रेमचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।