{"_id":"5a0f3a324f1c1ba7678bc32f","slug":"91510947378-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकारी नहीं देने पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकारी नहीं देने पर सीडीओ नाराज
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ने शुक्रवार को विकास भवन कक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं की बैठक की। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा हैण्डपंपों की लैब टेस्टिंग के दौरान आरसैनिक, आयरन, नाइट्रोजन संबंधी जानकारी न देने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजनाओं को ब्लाकवार लगे हैण्डपंपों को चेक कराकर रिपोर्ट प्रत्येक माह की 25 तारीख को ब्लाकवार एडीओ पंचायत से सर्वे रिर्पोट लेकर प्रस्तुत किया जाए। ने कहा कि प्रतिमाह चौथे शुक्रवार को अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस में विकास भवन सभागार में पेयजल योजनाओं से संबंधित प्रकरण को अवगत कराते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।