फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापकों पर कार्यवाही से आक्रोश 20-17-51

शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापकों पर कार्यवाही से आक्रोश 20-17-51

Fri, 27 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापकों पर कार्यवाही से आक्रोश 20-17-51
विज्ञापन

इलिया। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह शिक्षामित्रों के प्रति विभागीय अधिकारियों के इस तरह की कार्यवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि शहाबगंज विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में बीते मंगलवार को क्रास चेकिंग के दौरान आकस्मिक अवकाश पर रहे शिक्षा मित्रों एवं शिक्षा प्रेरकों को अनुपस्थित दिखाकर उनके वेतन काटने जैसी कार्रवाई किया जाना अन्यायपूर्ण है। जिससे अवकाश पर रहे सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों एवं शिक्षा प्रेरकों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को शहाबगंज विकासखंड के दर्जनों विद्यालयों में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर शिक्षा के गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जांच पड़ताल किया। जिसमें सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं शिक्षा प्रेरकों में 30 लोगों को मौके पर विद्यालय नहीं पाए जाने पर अनुपस्थित लगाकर उनके वेतन और मानदेय काटने की संस्तुति की गई। जबकि इस दौरान कई विद्यालयों के शिक्षा मित्र अपने प्रधानाध्यापकों को प्रार्थना पत्र देकर आकस्मिक अवकाश पर रहे। ऐसी स्थिति में दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई किए जाने से शिक्षा मित्रों एवं शिक्षा प्रेरकों में को मानसिक आघात पहुंचा है। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह शिक्षामित्रों के प्रति विभागीय अधिकारियों के इस तरह की कार्यवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। जिसे संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने तत्काल शिक्षामित्रों के अनुपस्थिति एवं मानदेय काटने की संस्तुति को वापस लिए जाने का मांग की है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संबधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कमी के चलते शिक्षामित्रों को वेतन काटने की संस्तुति की गई है। अगर कोई शिक्षामित्र, शिक्षा प्रेरक व सहायक अध्यापक प्रार्थना पत्र देकर आकस्मिक अवकाश पर रहा है तो वह तत्काल आपत्ति दाखिल करें। जिस पर जांच कर उनके अनुपस्थिति को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed