{"_id":"59b443f74f1c1bf17f8b5717","slug":"91504986103-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप पलटा,चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकअप पलटा,चालक गंभीर
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिकाअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक पिकअप अमड़ा पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनार गड्ढेे में पलट गई। इससे चालक नूरेआलम (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अमड़ा गांव निवासी सोनू सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाहियों ने घायल को अपने वाहन पर लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सैयदराजा निवासी नूरेआलम शनिवार की सुबह पिकअप पर टमाटर लादकर जमानियां गया हुआ था। वहां टमाटर उतार कर वह खाली कैरेट लादकर सैयदराजा वापस लौट रहा था। वह अमड़ा पुलिया के समीप पहुंचा ही था कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इससे चालक गाड़ी में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गया।