{"_id":"595a938f4f1c1b9c168b4579","slug":"91499108239-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जमाव
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार दोपहर तीन बजे हुई बारिश से जहां शहरवासियों ने राहत की सांस ली, वहीं नालिया बंद होने के कारण कई सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। हर कोई नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को कोसता नजर आया। लोगों का कहना था कि पालिका ने सफाई का ढ़िंढोरा खूब पिटवाया लेकिन कार्य धेले भर का नहीं हो सका।
नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा रहा कि समय पर नगर स्थित बड़े नालों से लेकर नालियों की सफाई न हो पाई । नतीजतन सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे से एक घंटे तक हुई बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी नजर आई। धर्मशाला रोड, रविनगर, कसाब महाल, हनुमानपुर आदि क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया । जबकि काली महाल, मुस्लिम महाल व चतुर्भुपुर आदि क्षेत्रों की स्थिति इतनी दयनीय हो गई की पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। दरअसल इन क्षेत्रों में सड़कें पहले से खस्ता हालत में हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन ने समय पर नालियों की सफाई करा ली होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। लोगों ने कहा कि नगर को साफ व स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए नगर पालिका के ईओ स्वयं क्षेत्रों में झाड़ूू लगा चुके हैं लेकिन हैरानी यह है कि वे अपने ही कर्मचारी से कार्य कराने पाने में अक्षम साबित हो रहे हैं।