{"_id":"5956ab3f4f1c1bc4378b483b","slug":"91498852159-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग आयोजित करेगा सप्ताह व्यापी वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग आयोजित करेगा सप्ताह व्यापी वन महोत्सव
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग में एक जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता को पौधरोपण, वन संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा के अनुसार वन महोत्सव सप्ताह में अलग-अलग रेंजो में संगोष्ठी, पौधरोपण, वन की सुरक्षा एवं सम्वर्धन से जुड़े पंपलेट का ग्रामीण क्षेत्रों वितरण, वन से जुड़ी डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के साथ-साथ वाहन को जंगली वेशभूषा में सजाकर उनके उपर गायकों की टोलियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव को वन क्षेत्र के अधिक से अधिक जनता के बीच ले जाने का प्रयास किया जाएगा ताकि वन सरंक्षण एवं वन संबर्धन की दिशा में वन क्षेत्र के नागरिक जागरूक हो सके। डीएफओ ने बताया कि काशी वन्य जीव प्रभाग में वन महोत्सव के दौरान 14 लाख 74 हजार पौधों का रोपण तथा टेंच में बीज बुआई का कार्य भी युद्ध स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पौधरोपण के तहत चकिया रेंज के तिलहरवा जंगल में 10 हेक्टेयर में 5 हजार 6 से 8 फीट के पौधों के रोपण का विशेष अभियान 7 जुलाई को चलेगा।