{"_id":"d31e178dce2442c31383fcbdc0c0ca2a","slug":"91-people-filled-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानापुर, चहनियां में 91 लोगों ने भरे पर्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानापुर, चहनियां में 91 लोगों ने भरे पर्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में धानापुर व चहनियां ब्लाक में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
इसके पहले कई प्रत्याशियों ने जुलूस भी निकाले। चहनियां व धानापुर ब्लाक के आठ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 91 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।
इसमें प्रमुख रूप से धानापुर के पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के भाई अनिल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमलावती यादव, जोखू सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जनपद के धानापुर व चहनियां ब्लाक में चुनाव होना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।
इसे देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान चहनियां ब्लाक से 41 व धानापुर ब्लाक से 50 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।
इसमें चहनियां ब्लाक क्षेत्र के सेक्टर-3 से राजेंद्र पांडेय, सेक्टर-2 से घूरा राम, सेक्टर-4 से प्रभु नारायण चौहान के अलावा सेक्टर-2 सपा समर्थित प्रत्याशी प्यारे लाल और सेक्टर-4 से अनिल कुमार सिंह यादव ने नामांकन किया। चहनियां सेक्टर-3 से जोखू सिद्दीकी ने नामांकन किया।
इसी तरह धानापुर ब्लाक क्षेत्र के सेक्टर-4 से कन्हैया, सेक्टर-1 से मेराज खां लड्डूू, सेक्टर-3 से डा. पीसी सिंह, सेक्टर-2 से आलिया बेगम, श्याम सुंदरी, पार्वती, सेक्टर-3 से राम सिंह, सेक्टर-2 से कांति यादव, अमलावती यादव, सेक्टर-4 चार से सुरेंद्र यादव ने नामांकन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों संग जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन कराया।
इस दौरान मुख्यालय पर भारी चहलपहल रही। कलेक्ट्रेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी जांच-पड़ताल के बाद प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावकों को अंदर जाने दिया।