फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   872 scholarship applications pending, forward them by October 20

Chandauli News: छात्रवृत्ति के 872 आवेदन लंबित, 20 अक्तूबर तक करें अग्रसारित

Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
872 scholarship applications pending, forward them by October 20
राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्रावृत्ति के लिए पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं के छात्रों के कुल 872 आवेदन अभी भी संस्था के स्तर पर लंबित हैं। इस लापरवाही पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने शिक्षण संस्थाओं के प्रति नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को 20 अक्तूबर तक लंबित आवेदन अग्रसारित करने का निर्देश भी दिया है। आगाह किया है कि संस्थाओं की लापरवाही के कारण पात्र छात्र भी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि आवेदन लंबित रहने से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग भी प्रभावित हो सकती है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने सभी संस्थाओं को अपने लॉगिन पर प्रदर्शित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय में शत प्रतिशत निस्तारित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व दशम (कक्षा 9 व 10) छात्रवृत्ति के लिए 156 शिक्षण संस्थाओं से 1485 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए गए। इनमें से 962 आवेदन संस्थाओं की ओर से निस्तारित किए जा चुके हैं, लेकिन 523 आवेदन अभी भी संस्था स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) छात्रवृत्ति के लिए 100 शिक्षण संस्थाओं की तरफ से 1106 आवेदन दिए गए थे। इनमें से 757 आवेदन निस्तारित हो चुके हैं। दशमोत्तर कक्षाओं के 349 आवेदन भी संस्था स्तर पर लंबित पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह से देखा जाए तो अब तक 872 आवेदन अब तक निस्तारित नहीं किए जा सके हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने 20 अक्तूबर तक लंबित आवेदनों को अग्रसारित करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed