फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   82 per cent of the vote

82 फीसदी मतदान

Sun, 29 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 29 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
82 per cent of the vote
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों के पहले चरण का चुनाव शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। दोनों ब्लाकों में औसत रूप से 82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतदान को लेकर ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल रहा। गुलाबी ठंड के बीच सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी। सुबह से मतदान समाप्त होने तक उत्साह बना रहा। वहीं मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


शहाबगंज संवाददाता के अनुसार, सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। विकास खंड के 72 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद हैं। इसमें कलानी ग्राम पंचायत में कुलदीप सिंह अकेले प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे यहां चुनाव नहीं हुआ। बचे 71 ग्राम प्रधान पद के लिए 412 प्रत्याशी मैदान में रहें। इसी तरह यहां 840 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 882 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

इसमें 513 प्रत्याशियों के अकेले होने की वजह से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। बचे  369 प्रत्याशियों के लिए मतदान  हुआ। राममाड़ो गांव में बूथ पर व्यवधान डाल रहे दो युवकों को पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी।


शाम चार बजे तक यहां 81 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम एसपी के साथ थानाध्यक्ष दिन भर पूरे इलाके में चक्रमण करते रहे।

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार, नक्सल प्रभावित अत्यंत संवेदनशील इलाके में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोपहर में डीएम सुरेन्द्र विक्रम, एडीशनल एसपी और डीआईजी वाराणसी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed