{"_id":"5bb276bd867a5570f05d7f5d","slug":"81538422461-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजीव ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजीव ने जीता रजत
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आगरा के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में 26 से 28 सितंबर तक राज्य स्तरीय चतुर्थ कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल के छात्र राजीव रंजन यादव ने 53 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। उनकी सफलता से स्कूल परिवार में हर्ष व्याप्त है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शिवहरे ने कहा, राजीव ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर विद्यालय व जनपद का नाम रौशन किया है। उन्होंने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों व छात्र- छात्राओं में खुशी है। अंत में सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य ने राजीव को सम्मानित किया। इस मौके पर कोच सतीश गुप्ता, अमित मौर्या, अनिल पाल, पंचनान पाल, प्रमोद शर्मा, जुबैर अंसारी, कैलाश मिश्रा, राममूर्ति सिंह, केडी सिंह उपस्थित थे। ब्यूरो