फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आटो चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

आटो चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
आटो चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
पड़ाव। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद वाहन चालकों में उबाल है। शनिवार के बाद रविवार को भी पड़ाव रामनगर मार्ग पर किराया बढ़ाने की मांग के समर्थन में ऑटो चालकों ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखा और विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मार्ग पर ऑटो रिक्शा का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने और आवागमन में दिक्कत हुई।

प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों का कहना था कि डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन किराए में वृद्धि नहीं हुई है। इससे ऑटो चालकों को परेशानी हो रही है। आटो चलाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। किराया अधिक मांगने पर यात्रियों से किचकिच हो रही है। ऐसे में इस मार्ग पर किराया में बढ़ोत्तरी की जाए और इसे फिक्स किया जाए। ताकि यात्रियों से किचकिच न हो और चालकों को नुकसान न उठाना पड़े। इसके पूर्व सुबह दस बजे से चार घंटे तक आटो चालकों ने मार्ग के किनारे आटो रिक्शा खड़ा कर दिया और प्रदर्शन किया। इस मार्ग पर आटो रिक्शा न चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सूचना पाकर पहुंचे जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने आटो चालकों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में बब्बू पटेल, विनोद कुमार, राकेश कुशवाहा, अजय, ओम प्रकाश पटेल, मनोज कुमार, गौतम कुमार, अजय सेठ, निसार अहमद, रंजीत कुमार, आशीष पटेल, विशाल सोनकर, सर्फराज अहमद, रवि सोनकर, सहाबुद्दीन अहमद, रोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed