फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गुड्डू प्रसाद गुप्ता और संजय के बीच होगी प्रमुखी की जंग

गुड्डू प्रसाद गुप्ता और संजय के बीच होगी प्रमुखी की जंग

Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुड्डू प्रसाद गुप्ता और संजय के बीच होगी प्रमुखी की जंग
बरहनी ब्लाक प्रमुख पद के लिए अब गुड्डू प्रसाद गुप्ता और संजय के बीच सीधी जंग होगी। शुक्रवार को अजय कुमार, बलवीर और प्यारे ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं पंद्रह को चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। ब्लाक कार्यालय के आस पास बैरिकेडिंग की गई। चुनाव के लिए विजय सिंह चुनाव अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एडिशनल एसपी, दो क्षेत्राधिकारी, तीन थानाध्यक्ष, 25 कांस्टेबल और एक प्लाटून पीएससी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले बरहनी ब्लाक प्रमुख के रूप में सपा नेता बलिराम यादव के छोटे भाई रामानंद सिंह यादव निर्विरोध चुने गए। दो माह पहले बरहनी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुड्डू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में डीएम के समक्ष परेड कर अविश्वास प्रस्ताव दिया था। अविश्वास प्रस्ताव में रामानंद सिंह यादव को अपनी सीट गंवानी पड़ी और यहां उपचुनाव की घोषणा की गई। गुरुवार को पांच प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, लेकिन शुक्रवार को अजय कुमार, बलवीर और प्यारे ने अपना नाम वापस कर लिया। इस तरह अब चुनाव मैदान में गुड्डू गुप्ता और संजय चुनाव मैदान में रह गए हैं। यहां 99 बीडीसी सदस्य हैं। ऐसे में दोनों प्रत्याशी बहुमत के लिए 51 सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जी जान से जुट गए हैं। दूसरी तरफ 15 सितंबर को चुनाव शांति पूर्ण ढंग से कराने के लिए जुट गए हैं। सुबह दस बजे से मतदान होगा और उसके बाद मतों की गिनती कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed