फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए होंगा आंदोलन: अभय

पुरानी पेंशन बहाली के लिए होंगा आंदोलन: अभय

Tue, 31 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए होंगा आंदोलन: अभय

विज्ञापन
चंदौली। पेंशन बहाली मंच के सदस्यों की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। जिसमें लोगों ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने आह्वान किया। निर्णय लिया कि नौ अगस्त को सभी विभागों के कर्मचारी और शिक्षक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग की जार रही है। लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। सरकारों ने कर्मचारियों और शिक्षकों तथा चतुर्थ श्रेणी के सिर्फ ठगने का कार्य किया है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सभी विभागों के कर्मचारी और शिक्षक लामबंद हैं। कहा कि पेंशन बहाली के लिए नौ अगस्त को जिले पर पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में सभी विभागों के हजारों लोग उपस्थित होंगे। जिसमें आगामी आंदोलनों की रुप रेखा तय की जाएगी। इस दौरान अमरेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमित राय, चंदेश्वर, राकेश, अमर सिंह, चंद्रबली, प्रिया कुशवाहा, अशोक त्रिपाठी, रमेश सिंह, अजीत, रामलखन, परमहंश, लल्लन राय, योगेश गौतम, शमशुनहुदा, रामनाथ, उमरावती, चंद्रावती उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामनगीना सिंह और संचालन कैलाशपति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed