{"_id":"5b4a511c4f1c1b3c748b4c89","slug":"81531597084-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दिखेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में दिखेगी
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय संस्कृति एवं स्थानीय लोक कलाओं में शुमार विलुप्त हो रही बिहार की मधुवनी पेंटिंग्स को रेलवे अब संजीवनी देगा। इसकी पहल शुरू की है पूर्व मध्य रेलवे ने। रेलवे इस मधुवनी पेँटिंग्स को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने और बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में राजधानी सहित दो प्रमुख ट्रेनों में पेंटिंग्स कर कोचों को लगाएगा। नए कोच तैयार होने के बाद पुराने कोच को हटा दिया जाएगा। इस पेंटिंग्स को उकेरने काम शुरू करा दिया है।
लोक कलाओं में मशहूर मधुवनी पेंटिंग्स बिहार के मधुवनी और मिथिला की उपज है। जो वहां की स्थानीय लोक कलाओं, रामायण और महाभारत के पात्रों को एवं चित्रों को दीवारों पर उकेरा जाता है। शादी विवाह के अवसरों पर कोहबर और दीवारों पर अंकित किया जाता है। मधुवनी पेंटिंग्स कपड़ों पर भी उकेरी जाती है। लेकिन बदलते समय के साथ यह लोक परंपरा भी धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। वर्तमान की युवा पीढ़ी भी इस कला से अनभिज्ञ है। लेकिन अब रेलवे इस कला को देश को कोने-कोने तक पहुंचाने का वीणा उठाया है। पूर्व मध्य रेलवे ने यूपी-पटना राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में इन कोचों को लगाएगा। कोच के अंदर और बाहर पेंटिंग्स बनाई जाने लगी है। इन दोनों ट्रेनों में कोच लगने के बाद पूर्व मध्य रेलवे की अन्य ट्रेनों में भी इस पेंटिंग्स के कोच लगाने की तैयारी है।