{"_id":"5b47af2e4f1c1b9d468b6330","slug":"81531424558-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/ कंदवा । चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर वार्ड सभासद जिला योजना समिति की सदस्य मीना विश्वकर्मा ने गुरुवार को 98 बच्चों में ड्रेस वितरित किया। उन्होंने विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत व शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद अनिल केसरी, राजेश चौहान, राजकुमार मोदनवाल, अनिल सिंह, विजय विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक कैलाश प्रबंध समिति की अध्यक्ष शीला देवी, राजकुमारी, कुसुम यादव, रजनी, रानी सिंह, अर्चना यादव, सरिता पाल, सुनील आदि मौजूद रहे।
कंदवा क्षेत्र के महुंजी गांव स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और बरहनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को 240 बच्चों में दो सेट ड्रेस वितरित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहनी में प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने 35 और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय महुंजी में ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने 205 बच्चों में ड्रेस वितरित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत परिषद विद्यालयों के बच्चों के लिए सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का मकसद है कि कोई भी गरीब असहाय बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इस मौके नरेंद्र प्रताप सिंह, ऋतु सिंह, ओमप्रकाश निराला, शिवजन्म यादव, विरेंद्र सिंह, रामनिवास, अजय कुमार, महेंद्र, शिवमुनी आदि मौजूद रहे।