फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 10 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
सोनभद्र। गुजरात मे उत्तर भारतीयों पर लगातार हो रहे हमले, उत्पीड़न, हिंसा और पलायन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।

सभा में कांग्रेस नेता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जिन उत्तर भारतीयों ने अपना एक-एक वोट देकर जिस व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया, आज उसके ही गृह राज्य गुजरात मे उत्तर भारतीयों को मार-मार कर भगाना शर्मनाक है। कांग्रेस के जिला महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमला प्रधानमंत्री के गुजरात मॉडल की पोल खोल रहा है। उत्तर भारतीयों के ऊपर इस तरह के हिंसा, पलायन का जवाब यूपी, बिहार की जनता जरूर देगी। जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी शासित प्रदेशों में भय का माहौल है। महासचिव अरविंद सिंह, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने इस पूरे घटना पर केंद्र की मोदी सरकार व गुजरात सरकार को दोषी करार देते हुए कहा कि इस कृत्य से आम जनता परेशान व भयभीत है। प्रदर्शनकारियों में मनोज मिश्रा, नगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, मृणाल सिंह, शशि शंकर त्रिपाठी, शांति प्रकाश पांडेय, दयाशंकर देव पांडेय, अवनीश सिंह, त्रिपुरारी मिश्रा, आकाश वर्मा, शत्रुघभन शर्मा, रामानंद पांडेय, बसावन गुप्ता, अजीत दुबे, प्रेम प्रकाश राय, जितेंद्र पांडेय, सूरज वर्मा, जितेंद्र पासवान, सत्यम मिश्रा, अमरनाथ देव पांडेय, शांति देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed