फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चकिया में मारपीट पर होगी एनएसए की कार्यवाही 21-46-37

चकिया में मारपीट पर होगी एनएसए की कार्यवाही 21-46-37

Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चकिया में मारपीट पर होगी एनएसए की कार्यवाही 21-46-37
दो लोगों पर हुई एनएसए की कार्यवाही
विज्ञापन


चार नामजद सहित एक दर्जन से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
मंगलवार को दो पक्षों में फुटकर पैसे को लेकर मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। चकिया बाजार में मंगलवार की रात्रि में फुटकर पैसे के लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसकी जानकारी होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल लेकर स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेेने के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चकिया थाने में एक पक्ष पर बलवा, मारपीट, दंगा सहित एक दर्जन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। साथ ही दो लोगों शमशाद और अबू बरकर पर एनएसए की कार्यवाई भी हुई। इसके साथ ही इसकी जांच सीओ चकिया प्रदीप सिंह चंदेल को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार को ठेला पर फल की दुकान लगाने वाले व्यापारी से एक व्यक्ति ने दो दर्जन केला खरीदा था। इसके बाद उसने पांच सौ रुपये का नोट दिया। बड़ी नोट न होने के कारण फल विक्रेता उसे दस-दस रुपये का चार सौ साठ रुपये लौटाने लगा। उन पैसों को लेने से व्यक्ति इंकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने पैसा दूसरा न होने की बात कहते हुए केला वापस करने की बात कहने लगा। यह बात दूसरे पक्ष को काफी नागवार लगी। इसी पर उसने दस की संख्या में फोन कर अपने दोस्तो को बुला लिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते इसके पहले ही फल व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं मामला एक दूसरे समुदाय से जुडे होने की जानकारी के बाद यहां पर लोग जुटने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी डायल 100 को दो समुदाय में मारपीट व बलवा की दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर चकिया, शहाबगंज, मुगलसराय व अलीनगर की फोर्स को तैनात कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचने पर बलवा की स्थिति जैसा माहौल कायम हो गया था। इसके बाद वहां पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इन सभी के ऊपर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच सीओ चकिया को दिया गया है। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि सीओ चकिया की जांच रिपोर्ट पर चकिया कोतवाली में दो लोगों शमशाद और अबू बरकर पर एनएसए की कार्यवाही की गई है। कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed