फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षामित्रों की बैठक

शिक्षामित्रों की बैठक

Wed, 06 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों की बैठक
चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक मंगलवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। शिक्षामित्रों ने चालीस दिन बीत जाने के बाद भी समायोजन को लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि अपने भविष्य को लेकर चिंतित शिक्षामित्र उचित समाधान नहीं निकलने पर उग्र आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समायोजन को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये से शिक्षामित्रों में काफी निराशा और आक्रोश है। समायोजन रद्द होने के 40 दिनों के बाद भी सरकार ने कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं की है। सरकार जानती है कि शिक्षामित्रों ने परिषदीय विद्यालयों को 17 वर्षों तक संवारने का काम किया है। स्कूलों में शिक्षा की अलख जगाई है। इसके बाद भी सरकार की खामोशी आहत कर रही है। कुछ सरकारी अधिकारी अपने बयान से शिक्षामित्रों को भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का हल संगठन और सरकार में सामंजस्य बनाकर निकाला जाएगा। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। सीएम के आदेशों का अधिकारी अनुपालन नहीं कर रहे हैं। कहा कि यदि सरकार ऐसे ही उदासीन बनी रही तो शिक्षामित्रों का धैर्य टूट जाएगा और इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर मनोज तिवारी, बृजेश कुमार, जेपी सिंह, जयप्रकाश पांडेय, अजीत, इंद्रजीत, दामोदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed