फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की ओर से मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए चलाए गए सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने प्रदेश राजनीति पर चर्चा करते हुए भाजपा को निशाने पर रखा और बड़े जन आंदोलन की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शिवमूर्ति सिंह राजन ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सपा पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन छेड़ने जा रही है। युवा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इस आंदोलन में शिरकत करें और दिखा दें कि प्रदेश में भाजपा की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। कहा कि सपा जनहित के मुद्दों पर सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार ने किसानों और बेरोजगारों से जो वादा किया था उसे अब तक पूरा नहीं किया है। जबकि सपा ने अपने शासनकाल में वादों से अधिक काम कर के दिखाया था। अखिलेश सरकार ने जो काम किए थे आज भाजपा उसी का अनुसरण कर रही है। कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इसलिए अधिक के अधिक लोगों को सपा का सदस्य बनाएं और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। कहा कि लोगों को बताएं कि किस तरह भाजपा ने उनको छला है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, पूनम सोनकर, प्रभुनारायण यादव, अशोक त्रिपाठी, चकरू यादव, अश्वनी सोनकर, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed