{"_id":"59adb1384f1c1b5b738b521c","slug":"81504555320-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। नौगढ़ बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक सोमवार तहसील परिसर में हुई। इसमें अधिवक्ता जिलाजित के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर गंभीरता से विचार किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जब तक दोषी सिपाहियों के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती तब तक अधिवक्ता समस्त न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कहा कि साथी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस के खिलाफ जबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती तब तक हम अधिवक्तागण न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करेंगे। बैठक में बाबूलाल, हेमंत, विनोद, अजीत, सच्चिदानंद पांडेय, कैलाश, राजेंद्र सिंह, कमला, सत्यानंद तिवारी, केएन मौर्या आदि मौजूद रहे।