फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नव भारत का संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम की हुई शुरूआत

नव भारत का संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम की हुई शुरूआत

Thu, 17 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
नव भारत का संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम की हुई शुरूआत

विज्ञापन
मुगलसराय। केंद्र सरकार की योजना नव भारत का संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार को क्षेत्र के कैली गांव में गंगा तट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानंमत्री के सपने को पूरा करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरूआत सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में इसकी शुरूआत की है। कहा कि हमे चंदौली सहित आस पास जनपदों में कार्यक्रम को सफल करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधान मंत्री का सपना है कि भारत के प्रत्येक गरीब परिवार को पूंजीपतियों के बराबर करना है। सभी लोग जब बराबर होंगे तभी भ्रष्चार मुक्त ,पर्यावरण युक्त व स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। कहा कि सरकार देश के सर्वांगिण विकास के लिए सरकार काम कर रही है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में साकारात्मक कार्य हो रहा है। उन्होंने गांव में नाली निर्माण व श्मसान घाट बनवाने की घोषणा की। मंत्री ने जनपद में अंबेडरकर विश्वविद्यालय, चंदौली में रेलवे ओवरब्रिज, ट्रामा सेंटर बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, प्रधान कुंजबिहारी पांडेय, सुबेदार सिंह, दुर्गा पांडेय, बबलू यादव,संतोष मिश्रा, सतीश चौहान, जैनेन्द्र धर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed