फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   766 nomination filled

प्रधान पद पर 766 ने भरे पर्चे

Fri, 20 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 20 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
766  nomination  filled
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत नियामताबाद व सकलडीहा विकास
विज्ञापन
खंडों में होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई।

नामांकन के पहले दिन दोनों विकास खंडों में ग्राम प्रधान के लिए कुल 766  तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 833 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

 प्रत्याशी समर्थकों संग जुलूस की शक्ल में विकास खंड कार्यालय पहुंचे। इससे विकास खंड कार्यालयों पर देर शाम तक काफी भीड़-भाड़ रही।  नामांकन का  क्रम शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

नियामताबाद विकास खंड  कार्यालय पर 88  ग्राम पंचायतों के लिए गुरुवार की सुबह निर्धारित समय से नामांकन प्रक्रिया  शुरू हुई। नामांकन के लिए यहां दस टेबल बनाए गए थे।

यहां  ग्राम प्रधान पद  के लिए 407 और पंचायत सदस्य के लिए 479 प्रत्याशियों ने पर्चा  भरा।

पहले  दिन दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।

इस दौरान  तहसीलदार गुलाबचंद्रा, आरओ अमरनाथ राय व खंड विकास  अधिकारी विजय प्रकाश  सिंह मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अलीनगर  पुलिस लगातार भ्रमण  करती रही।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय प्रकाश  सिंह ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान के 407 व सदस्य के 479 पर्चे जमा  हुए।


इसी तरह सकलडीहा ब्लाक कार्यालय पर  नामांकन के पहले दिन गुरुवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 359  प्रत्याशियों  ने पर्चा भरा। वहीं सदस्य पद हेतु 354 लोगों ने नामांकन किया।

 पर्चा दाखिल  करने आए ग्राम प्रधान उम्मीदवार जुलूस की शक्ल में विकास खंड  कार्यालय पहुंचे। नामांकन के लिए न्याय पंचायत वार 13 काउंटर बनाए गए थे। 

विकास  खंड में ग्राम प्रधान के 104 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1328 पद हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed