फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   74 per cent voting

74 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
74 per cent voting
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में धानापुर और चहनियां
विज्ञापन
ब्लाक में कोहरे के बावजूद मतदाताओं में मतदान के प्रति खूब उत्साह दिखा।

छिटपुट घटनाओं के बीच बंपर वोटिंग हुई। दोनों ब्लाकों में औसत रूप से 74 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया है। चहनियां में शाम चार बजे तक 75 प्रतिशत तो धानापुर ब्लाक में 73 प्रतिशत मतदान हुआ।

स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए जिलाधिकारी  प्रशासनिक अमले के साथ पूरे दिन भ्रमण करते रहे।


पिछले तीन दिनों से कोहरे का असर होने से मतदान कम होने की आशंका जतायी जा रही थी, लेकिन मतदाताओं ने सारी आशंकाओं को खत्म कर दिया।

सुबह कोहरे के बीच कम लोग मतदान के लिए निकले और अत्यंत धीमी गति से मतदान हुआ लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लंबी होने लगी।

कई स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के बीच तूतू मैंमैं भी हुई। हालांकि सुरक्षा बलों की सक्रियता से बड़ा मामला नहीं हुआ। धानापुर ब्लाक में 84 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए 586 प्रत्याशियों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। हालांकि कोहरा की वजह से मतदान धीमी गति से शुरू हुआ लेकिन इसके बाद तेजी आनी शुरू हुआ तो ठंड का असर हवा हवाई हो गया।

बड़े बुजुर्ग और महिलाओं में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह दिखा। दोपहर में ग्राम सभा मटूछान गिरी के मठिया बूथ पर प्रधान प्रत्याशी के बूथ एजेंट को कुछ लोगों ने मारपीट दिया।

 वहीं गजेन्द्रपुर मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी के खिलाफ प्रत्याशी समर्थकों ने हो हल्ला किया। इससे करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान अधिकारी को बदल दिया। इसके बाद मतदान फिर से शुरू हुआ।

चहनियां संवाददाता के अनुसार 91 ग्राम ब्लाक के प्रधान पद के लिए 584 प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटियों में बंद हो गए। इलाके में बिजली आपूर्ति न होने की वजह से सुबह अंधेरे में मतदान कर्मियों को तैयारी करनी पड़ी और दिन में भी पेट्रोमैक्स की रोशनी में मतदान का कार्य किया गया।

 सुबह कोहरे की वजह से मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान घरों से निकले और शाम चार बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ।

मारुफपुर में महिला प्रधान प्रत्याशी को विरोधियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। रामगढ़ में मतदान खत्म होने के कुछ देर पहले ही प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। चंदौली कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने लाठियां भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed