फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   723 vehicles seized, challan issued for 1666 vehicles

Chandauli News: पूरे जिले में चला वाहन चेकिंग अभियान, 723 वाहन सीज, 1666 वाहनों का हुआ चालान

Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
723 vehicles seized, challan issued for 1666 vehicles
पूरे जिले में चला वाहन चेकिंग अभियान, 723 वाहन सीज, 1666 वाहनों का हुआ चालान संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। यातायात माह के तहत शनिवार को पूरे जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डग्गमार वाहन और ओवर लोड वाहन सहित यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 723 वाहन सीज किए गए जबकि 1666 वाहनों का चालान किया गया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
एक नवंबर से यातायात माह चल रहा है। अभियान के तहत लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच शनिवार को पूरे जिले में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस सड़क पर आ गई।
विज्ञापन

विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान काली फिल्म प्रयोग करने वाले वाहन, डग्गामार वाहन, ओवरलोड वाहन, जातिसूचक शब्दों, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट व तीन सवारी का प्रयोग करने वाले वाहन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 723 वाहनों को सीज किया गया। वहीं कुल 1666 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। अभियान के तहत 237 अवैध बसों व अन्य वाहनों का चालान किया गया। वहीं 293 अवैध बसों व अन्य वाहनों को सीज किया गया। इसी तरह 183 ओवरलोड ट्रक का चालान जबकि 70 सीज कि कार्रवाई हुई। काली फ़िल्म और हुटर वाले 121 वाहनों का चालान और 11 सीज, 112 वाहन से काली फिल्म व हुटर उतरवाए गए। जाति सूचक एवं अन्य भडकाऊ शब्द लिखे 133 वाहनों का चालान और 21 सीज,जबकि बिना वैद्य अभिलेखों के 992 वाहनों का चालान और 328 सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed