फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पेड़ गिरने और बिजली से चार की मौत, पांच घायल

पेड़ गिरने और बिजली से चार की मौत, पांच घायल

Fri, 03 May 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरने और बिजली से चार की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उड़ीसा में आए फैनी तूफान का असर गुरुवार की देर शाम जिले तक पहुंच गया। शाम करीब छह से सात बजे के बीच आई तेज आंधी और बारिश से जनधन की हानि हुई। इस तबाही में चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। शहाबगंज में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं नीम का पेड़ गिरने से एक अधेड़ की दबकर मौत हो गई। सैयदराजा और चंदौली क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शिकारगंज में बिजली का पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहाबगंज-इलिया मार्ग पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। घरों के छप्पर उखड़ गए। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने पेड़ हटवाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। वहीं पड़ाव चौराहे पर लगा बड़ा शाइनेज गिर गया। संयोग ठीक रहा कि लोग बाल-बाल बच गए। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव के सिवान में शाम को आई तेज आंधी और बारिश के चलते बुल्लू सोनकर (18 ) की मौत हो गई। आंधी-पानी के समय वह भागकर आम के पेड़ के नीचे छिप गया। बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिजन उसे क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव में आंधी और बारिश से नीम का पेड़ गिर गया। उनके दरवाजे पर नीम का पेड़ था। अचानक तेज आई आंधी और बारिश से पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। वह दरवाजे के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे। जिसमें राजेश तिवारी (55) की दबने से मौत हो गई। अचानक हुइ मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार धरौली के मगरहीं गांव निवासी संतोष बियार (25) की झोपड़ी में भैंस बांधते समय बिजली से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं चंदौली के फत्तुपुर गांव में बिजली गिरने से पिता इम्तियाज (45) और रिजवान (18) गांव में बांस काट रहे थे। इसी बीच बिजली गिरने से पिता घायल हो गया और इम्तियाज गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां बेटे की मौत हो गई जबकि पिता का इलाज चल रहा है। वहीं प्रतापपुर गांव में बांस के नीचे बैठकर काम कर रहे थे। इस बीच बिजली बांस पर गिर गई और पांच लोग उसकी चपेट में आ गए। इसमें भाईराम, गौरव और अखिलेश बिजली से झुलस गए। जबकि बिंदू के उपर बांस गिरने से घायल हो गई। इलिया-शहाबगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने पेड़ को काटकर हटवाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।

पड़ाव संवाददाता के अनुसार पड़ाव स्थित जीटी रोड चौराहे के पास तेज आंधी से शाइनेज गिर पड़ा। सड़क के दोनों किनारे पर लोहे के पिलर पर संकेतक के लिए शाइनेज लगा था। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। प्रशासन ने किसी तरह उसे हटवाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।शिकारगंज संवाददाता के अनुसार बारिश और आंधी से चकिया विद्युत उपकेंद्र तथा जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के कई फीडरो पर क्षति पहुंचने से कई गांव की बत्ती गुल हो गई है। उपकेंद्र के उतरौत पर भासकरपुर गांव में 10 केवी ट्रांसफॉर्मर तथा तीन पोल पर कटरिया में पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। लठौरा में तार टूटने तथा मूसाखाड फीडर, सैदुपुर फीडर, जागेश्वरनाथ उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे दर्जनों गांव अंधेरे में हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed