फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 candidate nomination in chandauli

नामांकन के आखिरी दिन 15 ने भरे पर्चे, रही गहमागहमी

Tue, 30 Apr 2019 10:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
15 candidate nomination in chandauli
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए जिले में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफीसर/जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। इसमें ज्यादातर छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। अब तक कुल 26 प्रत्याशियों ने चुनाव में उतरने के लिए नामांकन किया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच और दो मई केे नाम वापसी होगी। जबकि 19 मई केे मतदान होना है।
विज्ञापन


जनपद में सातवें चरण के लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू है। इसी क्रम में 22 अप्रैल से नामांकन का कार्य जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गया। कुल अब तक 26 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हो गए है। पहले दिन किसी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से चुनाव में चहल पहल नहीं रही, लेकिन दूसरे दिन तीन प्रत्याशियों के नामांकन के बाद चुनावी चर्चा शुरू हो गई। छह दिन चले नामांकन में कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


सोमवार को अंतिम दिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सुभाष अग्रवाल, अतुल्य भारत पार्टी के अर्जून पांडेय, बहुजन आवाम दल के रामलोचन प्रसाद, समग्र उत्थान पार्टी के कृष्ण प्रताप सिंह, अलहिंद पार्टी के महेंद्र प्रताप सिंह, कांशीराम बहुजन दल के व्यासमुनि, जनताराज पार्टी के लक्ष्मी नारायन, भारत कल्याण पार्टी के स्वामी रुपेश्वरानंद, जनसंघ पार्टी के अश्वनी त्रिपाठी, किसान न्याय मोर्चा के महेंद्र यादव, समता समाज कांग्रेस(एस) पार्टी से रामदुलार, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी से शिवरात्रि सिंह, निर्दलीय राजकुमार शर्मा, संतोष गुप्ता, शैलेश मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया। रिटर्निंग आफिसर (आरओ) नवनीत सिंह चहल और एआरओ अभिषेक गोयल ने नामांकन पत्रों का निरीक्षण करने के बाद उम्मीदवारों से हलफनामे पर हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट में भारी गहमा गहमी रही। लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रत्याशियों के समर्थकों को कलेक्ट्रेट के गेट पर रोक दिया। केवल प्रत्याशी के साथ प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। नामांकन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होकर 29 अप्रैल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मंगलवार को नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी और दो मई को नाम वापसी होगी। नवनीत सिंह चहल, जिला निर्वाचन अधिकार/ जिलाधिकारी

नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशी
01. डा. महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा
02. डा. संजय सिंह चौहान सपा-बसपा गठबंधन
03. शिवकन्या कांग्रेस-जअपा
04. राजेश विश्वकर्मा मौअपा
05. मुतुन्जय पांडेय निर्दल
06. जंगबहादुर भमसपा
07. लियाकत अली निर्दल
08. रामगोविंद सुभासपा
09. ओमप्रकाश गुप्ता लोकदल
10. सुधांशु सेठ जकिपा
11. कैलाश भाकपा माले
12. अर्जून पांडेय अभापा
13. शिवरात्रि सिंह पजपा
14. महेंद्र यादव किनमो
15. रामलोचन प्रसाद बअपा
16. कृष्ण प्रताप सिंह सउपा
17. स्वामी रुपेश्वरानंद भकपा
18. व्यासमुनि कबद
19. महेंद्र प्रताप सिंह अहिपा
20. लक्ष्मी नारायन जरापा
21. रामदुलार सकापा
22. राजकुमार शर्मा निर्दल
23. सुभाष अग्रवाल प्रसपा
24. संतोष गुप्ता निर्दल
25. अश्वनी त्रिपाठी जनसंघ
26. शैलेष मिश्रा निर्दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed