फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आनलाइन टिकट पर यात्रियों को मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

आनलाइन टिकट पर यात्रियों को मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

Sat, 10 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आनलाइन टिकट पर यात्रियों को मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए नई स्कीम लागू की है। इसके तहत अब मोबाइल से टिकट बना कर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को पांच प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों द्वारा सभी स्टेशनों पर शिविर लगाकर योजना के बारे में जानकारी दी जाने लगी है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की एक टीम ट्रेनों में घूम घूमकर योजना के बारे में जानकारी दे रही है। कहा कि मोबाइल एप की मदद से अनारक्षित टिकट लेना आसान है। इसके लिए यात्रियों को टिकट काउंटर पर नहीं जाना होगा। रेलवे द्वारा नियुक्त मोबाइल एप को एक नवंबर को लांच कर दिया है। इसके अलावा मोबाइल से टिकट लेने पर यात्रियों को पांच प्रतिशत का बोनस मिलने से टिकट दर कम हो जाएगा। स्मार्ट फोन से गूगल प्ले स्टोर या विंडोज स्टोर पर जाकर यूपीएस ऑन मोबाइल निशुल्क ऐप को डाउनलोड कर यात्रियों को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसमें पहली बार पहचान पत्र की संख्या भी दर्ज करनी होगी। इसके बाद यात्रियों को चार संख्या का पासवर्ड दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल करने से रेलवे एप पर उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और जीरो बैलेंस के साथ आर वॉलेट खुल जाएगा। इस आर वॉलेट को सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक रिचार्ज करना होगा। इसमें पांच प्रतिशत का बोनस रेलवे द्वारा दिया जाएगा। इसके बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने से पूर्व स्टेशन के 20 मीटर बाहर और दो किलोमीटर के दायरे में मोबाइल से टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों को एकल यात्रा टिकट, वापसी यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट, मासिक और त्रैमासिक टिकट आदि इस एप के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। यात्री किसी भी रूट का एक वर्ष तक का टिकट भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed