फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भगवान चित्रगुप्त की पूजा

भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Sat, 10 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त की पूजा
पीडीडीयू नगर। पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा शुक्रवार को पूरे जिले में विधि विधान से हुई। कायस्थ समाज के लोगों ने पूजन अर्चन के बाद पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान समाज को एकजुट होने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से यूरोपिन कालोनी स्थित बाकले प्रमोदशाला में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर शुक्रवार को दोपहर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि कलम ही हमारी पूंजी है। भगवान चित्रगुप्त सभी के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं। पूजा के बाद सभी लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। शाम वक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सहभोज में समाज के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पूर्वांचल प्रभारी युवा अखिलेश श्रीवास्तव, आदित्यनरायन श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, साहिल, प्रशांत, यश श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के मानसनगर स्थित सामुदायिक भवन में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अक्षरों का विकास भगवान चित्रगुप्त ने किया था। वे किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि आम जन के भगवान हैं। उनकी पूजा अर्चना से सभी का कल्याण होता है। भगवान चित्रगुप्त लोगों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। हम सभी को जीवन में अच्छे कार्य करने चाहिए। उन्होंने सामाज के लोगों से एकजुट होने का भी आह्वान किया। इस मौके पर अभिषेक नरायन, विशेषशील बंदे, बीके सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, अक्षय कुमार सिन्हा, ज्ञान प्रकाश, विकास, आकाश, संजय कुबेर, एके खरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed