फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बापू और शास्त्री की जयंती पर शान से फहराया तिरंगा

बापू और शास्त्री की जयंती पर शान से फहराया तिरंगा

Wed, 03 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बापू और शास्त्री की जयंती पर शान से फहराया तिरंगा

विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राट्रध्वज फहराने के साथ ही महापुरुषों के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नेश्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गोष्ठियों में गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों पर भी चर्चा हुई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। साथ ही महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में देश को आजादी मिली। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के ईमानदारी व राजनीतिक सूझबूझ की मिशाल दी जाती है। शास्त्री जी जीवनपर्यंत गरीबों व किसानों के विकास के हिमायती रहे। इस दौरान एडीएम बच्चालाल, एसडीएम जियालाल सरोज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रकाश शाह सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। वहीं महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एएसपी देवेंद्रनाथ, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ त्रिपुरारी पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विकास भवन में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, कृषि उपनिदेशक विजय सिंह, सदर एसडीएम आशीष सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, डीआईओएस डा. विनोद कुमार राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। वहीं महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed