फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हिंदी भारतीय संस्कृति की परिचायक है

हिंदी भारतीय संस्कृति की परिचायक है

Sat, 15 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
हिंदी भारतीय संस्कृति की परिचायक है
हिंदी दिवस पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जगह जगह गोष्ठियों के माध्यम से हिन्दी को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। लोगों में हिन्दी के उत्थान के लिए व्याकुलता दिखी। स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें हिन्दी को भारतीय संस्कृति का परिचायक बताया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक डीआरएम कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि ‘‘हिंदी हमारी राजभाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र का गौरव भी है। हिंदी भारतीय संस्कृति की परिचायक होने के साथ-साथ भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। भारत की एकता और अखंडता को बनाये रखने में हिंदी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।‘‘ समिति के उपाध्यक्ष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील वर्मा ने कहा कि ‘‘वास्तविकता में हिंदी में काम करने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि भाषा को सरल और सहज रूप में लिखा जाए। वह आसानी से समझी जा सके और अपनाई जा सके। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने कहा कि ‘‘राजभाषा ही शासन और जनता के बीच आपसी संपर्क के रूप में कार्य करती है। रेल परिसर में आने वाले रेल उपभोक्ताओं को समस्त जानकारी उनकी भाषा में मिले तथा सरकारी काम काज लक्ष्य के अनुरूप राजभाषा में हो इसका प्रयास किया जाना चाहिए। इस दौरान रेलवे बोर्ड के निर्धारित मानक कार्य सूची के अनुरूप चर्चा हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वीके दूबे, मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव,वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर कचास्टा प्रशांत कुमार, वरीय मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर बृजेश कुमार यादव, वरीय मंडली परिचालन प्रबंधक रूपेश कुमार,वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर ओपी सिंह यादव, वरीय मंडली यांत्रिक इंजीनियर श्रवण कुमार, राजभाषा विभाग के अरविंद मिश्र, विनोद कुमार, कैलाशनाथ, राम भरोस राय, दिनेश शर्मा, उपस्थित हैं। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने की। इसी तरह पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में हिन्दी दिवस पर निबंध लेखन, वाद विवाद, हिन्दी टंकण की प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया। कार्यकम की शुरूआत मुख्य अतिथि वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभम यादव, संध्या पटेल व अंकिता यादव को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके सरवर अजीम, सुनील सिंह, शिवनारायण, जावेद आलम, बृजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, बिपिन तिवारी, रवि शुक्ला, शिव कुमार रहे। संचालन पीसी प्रियदर्शी ने किया।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सकलडीहा पीजी कॉलेज के एपीजे अब्दुल कलाम सेमिनार हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें हिन्दी भाषा पर चर्चा की गई। सभा में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा एक अद्भुत शक्ति है। इसके कारण हर देश की जनभाषा बनती जा रही है। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. उदयशंकर झा और डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि हिन्दी सबसे सरल और लोकप्रिय भाषा है। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पाने वाली छात्रा अल्पना पांडेय तृतीय वर्ष का सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. शिवसहाय सिंह यादव, डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ. राजेश सिंह यादव, डॉ. पवन ओझा, डॉ. इन्द्रजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबुरी संवाददाता के अनुसार विंध्य वैली पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएचयू के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बलराज पांडेय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रेड हाउस विजई रहा। येलो हाउस ने काव्य प्रतियोगिता में विजेता रहा। विद्यालय की प्राचार्या पुनीता दूबे ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया।

चकिया संवाददाता के अनुसार सिकंदरपुर के विजयपुरवां में स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था में चल रहे महाविद्यालय के सभागार में हिन्दी दिवस पर ’’हिन्दी की आवश्यकता, महत्व एवं अस्मिता‘‘ पर व्याख्यान माला आयोजित हुई। इसमें कॉलेज के हिन्दी विभाग की आचार्य ज्योति सिंह बघेल, प्राचार्य डॉ. जयदीप सिंह, शिक्षक डॉ. भानू प्रताप राय, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार सिंह ने सारगर्भित व्याख्यान दिए। इस अवसर पर आदर्श, आकांक्षा, पंकज, अमित, राजेश, ज्योति, सुमन, शिवानंद, अमन खान रहे।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-4100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed