फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रथ पर सवार होकर निकले पालनहार

रथ पर सवार होकर निकले पालनहार

Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रथ पर सवार होकर निकले पालनहार
चंदौली। नगर के पुरानी बाजार से शनिवार को परंपरागत तरीके से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, जो मार्केट का भ्रमण कर मझवार गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान चंदौली नगर से लगायत मझवार गांव के बीच रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के प्रतीक स्वरूप के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, लोगों ने पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ यात्रा पर फूल बरसाए, शीश नवाया और आशीष लिए।
विज्ञापन

विदित हो कि प्रति वर्ष नगर के पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर से रथयात्रा निकाली जाती है। शनिवार को भी रथयात्रा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में परंपरागत तरीके से मझवार गांव स्थित ठाकुर मंदिर प्रांगण के लिए निकली। इस दौरान रथयात्रा में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। रथायात्रा की भव्य झांकी के दर्शन को रास्ते भर लोग फूल-माला लेकर खड़े रहे। इस दौरान बीच-बीच में भक्तों के जयकारे से पूरा नगर भक्ति मय हो उठा। कुछ स्थानों पर भवनों के ऊपर मौजूद भक्तों ने रथयात्रा पर पुष्प वर्षा भी की। यात्रा जैसे-जैसे मझवार गांव के लिए आगे बढ़ती गई, भक्तों की भीड़ यात्रा के साथ जुड़ती गई। मझवार गांव पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कमेटी के लोगों ने पूजन-अर्चन किया। इसके अतिरिक्त मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed