फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तहसीलदार कार्यालय में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

तहसीलदार कार्यालय में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार कार्यालय में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सकलडीहा। डीएम नवनीत सिंह की निर्देश के बाद भी किसानों की समस्या का निस्तारण न होने पर किसानों में गुस्सा है। शुक्रवार को किसानों को बुलाकर अधिकारियों के गायब रहने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय में नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने अधिकारी और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार में किसानों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। किसान समस्या को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर तहसील का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी एक दूसरे को निस्तारण का निर्देश देकर टालमटोल कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार बुलाकर गायब हो गए। किसानों ने शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण न होने पर तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में तहसीलदार पीसी यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मिटिंग होने के कारण नहीं था। शीघ्र ही किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, जमुना चौबे, रामअवतार सिंह, फेकू यादव, सरजू यादव, विभूति नारायण तिवारी, हैदर खां, शिवम तिवारी, फौजदार, रामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed