{"_id":"5abd36344f1c1b99618b4624","slug":"71522349620-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में संचालित तीन दिवसीय लोक कल्याण मेला का गुरुवार को समापन हो गया। आखिरी दिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नतशील खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी दी। ताकि किसानों की आय दोगुनी की जा सके।
कृषि उप निदेशक आरके सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कटिबद्ध है। किसानों को फूल, अरहर, हल्दी की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। जिससे कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का सरकार का सपना साकार हो सके। उन्होंने मेला में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ब्लाक टेक्निकल मैनेजर को निर्देशित किया कि कृषकों को कम लागत में ज्यादा लाभ पाने तरीकों को बताएं और उन्हें प्रेरित भी करेे। बताया कि कृषि विभाग की ओर से जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करने के बाबत किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
किसान भाई जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर भूमि को ताकतवर बनाने के साथ कम लागत में अच्छा मुनाफा पा सकते हैं। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, जिला सेवा योजन अधिकारी शिव ललित सिंह, सूचना अधिकारी विपिन कुमार उपस्थित रहे।