{"_id":"5a6785f44f1c1b80268b614b","slug":"71516733940-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास में प्रथम स्\nथान पाने वाले हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास में प्रथम स् थान पाने वाले हुए सम्मानित
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। बरहनी विकास खंड क्षेत्र के महारानी बाकरपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सकलडीहा में हुए मंडलीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता के योगाभ्यास में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटेवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा और संस्कृति रही है । योग और खेल हमारे जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आक्सीजन। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए । खेल मनोरंजन के साथ साथ मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करता है। कहा कि बच्चों ने गुरुजनों के बताए रास्ते पर चलकर मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम पूरे मंडल में रोशन किया है। इस दौरान मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बालिका व बालक वर्ग के योगाभ्यास में प्रथम स्थान हासिल करने वाली गरिमा , प्रियंका , पायल , पूजा , सिराती, विकास, सुजीत, गुलशन, सुशील, संदीप के साथ उन्हें प्रशिक्षित करने वाले खेल शिक्षक राकेश यादव को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रह्लाद राम ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जयगोविंद सिंह, अनिल सिंह, हरदेव सिंह, बांके बिहारी, रामजी यादव, अरविंद सिंह, योगेश भृगुवंशी, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन